Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -06-Jan-2023 गण गण गणपति

शीर्षक-गण गण गणपति
विधा-भजन

गण गण गणपति,
तुमको खम्मा घणी।

प्रभु देवताओं में हो प्रथम,
पूजे तुमको सारा जगत,
तुम बिन ना होए काम सफल।

गण गण गणपति,
तुमको खम्मा घणी।

रिद्धि सिद्धि के दाता,
तुम हो बुद्धि के विधाता,
तुझे सारा जग मानता।

गण गण गणपति,
तुमको खम्मा घणी।

पान धूप सुपारी,
लड्डू का भोग लगाती,
सारी दुनिया तुझको मनाती।

गण गण गणपति,
तुमको खम्मा घणी।

दीन दुखियों के दुःख हरते,
सबके घर में मंगल करते,
भक्तों के दिल में तुम बसते।

गण गण गणपति,
तुमको खम्मा घणी।

बच्चो के बनते फ्रेंड,
बड़ों के लिए हो ग्रेट,
सारी दुनिया से हो एक।

गण गण गणपति,
तुमको खम्मा घणी।

नाम तुम्हारे अनेक,
कोई कहता लंबोदर तो कोई गणेश,
कितने हैं तुम्हारे भेष।

गण गण गणपति,
तुमको खम्मा घणी।

मूषक की करके सवारी,
चाल है उसकी धीमी ,
फिर भी है तुम्हारे प्यारे।

गण गण गणपति,
तुमको खम्मा घणी।

करती है प्रिया तुमको वंदन,
शत शत नमाती तुमको मस्तक,
करना विपदा हमारी हरण।

गण गण गणपति,
तुमको खम्मा घणी।

लेखिका
प्रियंका भूतड़ा

   21
5 Comments

बेहतरीन चित्रण

Reply

Gunjan Kamal

07-Jan-2023 10:39 PM

बहुत खूब

Reply

Sachin dev

07-Jan-2023 02:20 PM

Superb 👌

Reply